दरभंगा : प्रभारी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा दीपक कुमार द्वारा बताया गया है कि आगामी 29 फरवरी को व्यवहार न्यायालय बिरौल परिसर में ए.डी.आर. प्रणाली के माध्यम से मुकदमों का निष्पादन करने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस शिविर में आमलोगों को न्यायिक वादों/विवादों का निस्तारण करने हेतु अपने केस को वैकल्पिक विवाद निस्तारण (ए.डी.आर.) प्रणाली में ले जाने की प्रक्रिया के बारे में लोंगो को जानकारी प्रदान की जाएगी ।

इस प्रणाली में दो पक्षों के बीच आपसी समझौते, मध्यस्थता, सुलहनामा के जरिये विवादों को खत्म किया जा सकता है। सचिव द्वारा इस शिविर में भाग लेने हेतु अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस जागरूकता शिविर का आयोजन 02ः00 बजे अपराह्न से 04ः00 बजे अपराह्न के बीच होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा यह भी बताया गया हैं कि माह मार्च 2020 में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु पूर्ब निर्धारित तिथि में संशोधन किया गया हैं. इसके तहत 5 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च, 17 मार्च, 19 मार्च एबं 26 मार्च 2020 को आयोजित की जाने बाली जागरूकता शिविर संशोधित कार्यक्रमानुसार अब क्रमशः 1 मार्च, 8 मार्च, 14 मार्च, 15 मार्च, 22 मार्च एवं 29 मार्च को आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !