Breaking News

बिहार ::12 साल बाद जिला आपूर्ति कार्यालय का दरभंगा डीएम ने किया गहन निरीक्षण

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह द्वारा जिला आपूर्त्ति कार्यालय, दरभंगा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी शत्रुधन कामती सहित सभी कर्मी कार्यालय में उपस्थित थे। 

इसके पूर्व आपूर्त्ति कार्यालय का निरीक्षण वर्ष 2007 में तत्कालीन जिला पदाधिकारी उपेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया था। लगभग 12 वर्षों के बाद वर्त्तमान जिला पदाधिकारी द्वारा आपूर्त्ति कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियमित जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी सहित 16 प्रखण्डों में प्रखण्ड आपूर्त्ति पदाधिकारी एवं 14 प्रखण्डों में आपूर्त्ति निरीक्षक का पद रिक्त पाया गया है। जिसके लिए सरकार से नियमित पदस्थापन के लिए अनुरोध करने हेतु निदेशित किया गया।


निरीक्षण में कार्यालय प्रबंधन, रख-रखाव, साफ-सफाई आदि बहुत अच्छी पाई गई। आर0टी0पी0एस0 के माध्यम से नये राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के निष्पादन में तेजी लाने का निदेश दिया गया। इसके लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों को निष्पादन करते हुए योग्य लाभुकों को राशन कार्ड अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *