Breaking News

बिहार :: वीआईपी का ‘माछ-भात खाएँगे, महागठबंधन को जिताएंगे’ कार्यक्रम सोमवार को

पटना (संजय कुमार मुुुुनचुुन) : सोमवार 7 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा माछ-भात के भोज का आयोजन किया जा रहा है. इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा, हम(से) सुप्रीमो जीतनराम मांझी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित महागठबंधन के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे. रविवार को वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ़ मल्लाह श्री मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी. 
सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि पटना के पश्चात बिहार के सभी जिलों में ‘माछ-भात खाएँगे, महागठबंधन को जिताएंगे’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. ज्यादातर जिलों में सन ऑफ़ मल्लाह स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. साथ ही सभी जिलों में महागठबंधन के राज्य तथा जिले के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे. सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर महागठबंधन जीत दर्ज करेगी.
बिहार के मल्लाह समाज द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम के लिए मछली का इन्तेजाम किया जा रहा है. बिहार के मल्लाह समुदाय के सहयोग से विकासशील इंसान पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि बिहार में मतस्य उत्पाद पर मल्लाह समाज का अधिकार है तथा इसके विकास के लिए वीआईपी तथा निषाद विकास संघ द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज बिहार में निषाद/मल्लाह समाज वीआईपी के बैनर तले एकजुट हो गया है तथा आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *