Breaking News

बिहार :: दरभंगा के बिरौल थाना में जनता दरबार, भूमि विवाद से जुड़े मामले लेकर पहुंचे कई फरियादी

दरभंगा/बिरौल (गणपति मिश्र) : थाना कार्यालय में शनिवार को लगाये गए जनता दरबार में दर्जन भर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनबाई पदाधिकारी द्वारा की गई। 

जिसमें अकबरपुरबेंक,बलिया,कहुआ,सिसौनी,जगदीशपुर, महमुदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये वादी,प्रतिवादी उपस्थित हुए। इस दौरान अंचलाधिकारी श्रीराकेश, पुलिस इंस्पेक्टर इंचार्ज कुमार ब्रजेश ने जनता दरबार में आये फरियादी को बारी-बारी से सुनते हुए दोनों पक्षों द्वारा भूमि से संबंधित दस्तावेजों को गंभीरता पूर्वक जांच कर अपना फैसला सुनाये। इस दौरान सिसौनी से आये मामले में एक पक्ष द्वारा प्रस्तुत किये गए खतीयान अन्य कागजतों में सरकार की भूमि दर्शा देख सीओ ने दो पक्षों से कहा कि सरकारी भूमि पर आपसी विवाद करना छोड़ कर  खाली करने का निर्देश दिये। हांलांकि सुनबाई के दौरान कई वादी,प्रतिवादी मामले को लेकर पदाधिकारियों के सम्क्ष वाकयुद्ध करने पर उतारु हो गए। जिसे पदाधिकारी ने समझा बुझा कर विवाद उत्पन्न नहीं करने व इस मामले को सक्षम न्यायालय में जाने को कहा गया। साथ प्रशासन के आदेश के बावजूद विवादित स्थल पर विवाद बढ़ाने पर दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का चेतावनी दी गई। कई लोग सरकार द्वारा प्राप्त भूमि पर दखल दिलानी कराने को लेकर जनता दरबार में पहुंचे। सीओ ने उन लोगों को भूमि का मापी कर जल्द कब्जा कराने का आश्वासन दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *