सड़क से लेकर सदन तक गुंजा महिला डिग्री कॉलेज खुलवाने का मोहन लाल गंज का मुद्दा
मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : बेटियो को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने को लेकर मोहन लाल गंज क्षेत्र के भावी विधायक अम्बरीश पुष्कर की फरियाद भाजपा सरकार लगातार अनसुनी कर रही है । कमोवेश यही हाल मोहन लाल गंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मुहिम का भी है ।
सड़क से लेकर सदन तक माग करने के बावजूद भी विधायक द्वारा की जा रही तमाम पैरवी जाया जा रही है । वही मोहन लाल गंज क्षेत्र के किसानो की सिंचाई ब्यवस्था बेपटरी होने के चलते जिन गांवों में किसानों की खेतिहर भूमि सीच के अभाव में परती पड़ी रहती है उन गांवों में सरकारी नलकूप लगवाने की मांग भी अब तक पूरी नही हो पाई है ।
गौरतलब है कि मोहन लाल गंज क्षेत्र के लिए ये तीनो मुद्दे बेहद अहम माने जा रहे है । जिसे लेकर मोहन लाल गंज के सांसद कौशल किशोर भी मांगपत्र लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर मांग पत्र तक सौप चुके है । वही इन प्रमुख मांगो के पूरी न हो पाने के चलते क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सरकार क्षेत्रीय लोगो के निशाने पर है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
और आमजनमानस तरह तरह के तर्क देकर उन्हें कटघरे में खड़े कर रहे है । और क्षेत्रीय लोगो व किसानों में ये बात भी चर्चा में है कि विधायक और सासद की इतनी पैरवी करने के बावजूद भी उनके द्वारा उठाई गई मांगो को सरकार आखिर क्यों पूरा नही कर पा रही है । एक तरफ जहां दोनो जनप्रतिनिधि क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर खासे परेशान व हताश है , वही दूसरी ओर लगातार क्षेत्रीय जनता की समस्याओं व परेशानियों को दूर करने के लिए दोनो जनप्रतिनिधि सतत प्रयासरत है ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
