Breaking News
Home / उ० प्र० / गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर ही राष्ट्र की तरक्की संभव: अखिलेश

गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर ही राष्ट्र की तरक्की संभव: अखिलेश

लखनऊ ( राज प्रताप सिंह ) : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह की ईमानदारी और नैतिकता के सभी कायल रहे हैं। उनकी आर्थिक नीतियों को अपना कर ही देश का विकास संभव है। उनका मानना था कि कृषि का विकास और गांवों को आत्मनिर्भर बना कर राष्ट्र की तरक्की की जा सकती है।

कुटीर उद्योग के विस्तार से बेकारी पर नियंत्रण संभव है।समाजवादी पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। अखिलेश ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि किसानों, पिछड़ी जातियों, कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए उन्हें सुरक्षा व सहायता देने का चौधरी चरण सिंह का संकल्प हमें पूरा करना चाहिए।

उन्होंने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, एसआरएस यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, मुशीर अहमद लारी, हवलदार यादव, गीता पांडे, साधना वर्मा, नीता सचान, रंजू यादव आदि थे।Attachments area

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …