दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 एवं विधान परिषद चुनाव 2020 के लिए मतदान की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए जाने के फलस्वरूप जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आदेश निर्गत करते हुए बताया गया है कि जिले के सभी कार्यालयों/गठित सभी कोषांग में अनवरत कार्य चल रहा है।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय

उल्लेखनीय है कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है, उक्त परिपेक्ष में निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक जिला के सभी सरकारी कार्यालय सभी सार्वजनिक अवकाश/ राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे तथा सभी कार्यालय कर्मी/पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

बिना पूर्वानुमति के कोई भी पदाधिकारी अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। तदनुसार सभी कार्यालय प्रधान को आदेश दिया गया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2020 संपन्न होने तक लागू रहेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !