राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों की अतिरिक्त सहायता बेहद जरूरी है। इस विपत्ति में फंसे लोगों से सभी राजस्व वसूली रोकी जाए, बैंक ऋणों पर ब्याज माफ हो। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संकट सरकारी और गैर सरकारी प्रयासों के बावजूद अभी थम नहीं रहा है। अचानक लाकडाउन से कुछ समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जिनकी ओर अभी सरकारी तंत्र अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सरकार बड़े-बड़े दावे तो कर रही है , लेकिन कोई इंतजाम नहीं। गोण्डा, बलरामपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में क्वारंटाइन सेंटर बदहाली का शिकार हैं। जिन लेखपालों के जिम्मे भोजन एवं स्वास्थ्य सामाग्रियों की जिम्मेदारी है, वे नदारद मिल रहे हैं। अव्यवस्था के इस आलम में कैसे जीती जाएगी कोरोना से जंग? अखिलेश ने कहा है कि बिना कार्ड धारक गरीबों को भी राशन के साथ हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जाए, छात्र-छात्राओं की फीसमाफी की जाए तथा गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन का तुरन्त भुगतान किया जाए।

हमलावरों पर कार्रवाई की मांग अखिलेश ने गोण्डा में समाजवादी पार्टी नेता विजय सिंह टिंटू सहित उनके परिवारीजनों पर हमले की घटना पर क्षोभ जताते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री यादव ने टिंटू के भाई पूर्व प्रधान देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं कन्हैया पाठक की मौत पर गहरा दुःख जताया है और गम्भीर रूप से घायल श्री टिंटू के समुचित उपचार की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आपदा के आपातकाल में जब समाजवादी गांव, शहर में प्रशासन का सहयोग कर लोगों की मदद कर रहे हैं तब सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओं को शिकार बनाया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !