Breaking News

अटल सत्य :: अस्थि कलश पहुंचा पटना, उमड़ी लोगों की भीड़

पटना(संजय कुमार मुनचुन) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर दिल्ली से पटना पहुंचे। 

पटना एयरपोर्ट से निकली अस्थि कलश यात्रा में नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव समेत कई नेता शामिल हुए।

स्वर्गीय अटल जी के अस्थि अवशेष को तीन दिनों तक बिहार की सभी प्रमुखनदियोंमें प्रवाहित किया जाएगा। बक्सर, पटना, सिमरिया घाट, अजगैबीनाथ घाट सुल्तानपुर, भागलपुर में गंगा नदी में अस्थि अवशेष प्रवाहित किया जाएगा। छपरा में घाघरा नदी, चम्पारण और हाजीपुर में नारायणी नदी, गया में फल्गू नदी, पूर्णिया में महानंदा नदी में अस्थि कलश को प्रवाहित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 से 25 अगस्त तक चलेगा।
अस्थि कलश को पटना हवाई अड्डा से भाजपा कार्यालय तक एक सजे हुए रथ में लाया गया।  इस अस्थि कलश यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न नदियों में अस्थि कलश विसर्जन के लिए भाजपा ने नेताओं की अलग-अलग टीम गठित की है। पटना से 11 रथों में अस्थि कलश यात्रा को रवाना किया जाएगा।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *