Breaking News

मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये जागरूकता अभियान

दरभंगा : जिला में पिछले माह मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत 18 प्रखंडों में 635 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. वहीं 41 महिलाओं को अस्थाई तौर पर गर्भ रोकने के लिये कापरटी लगाया गया. जबकि 246 महिलाओं को ऑपरेशन के बाद अस्थाई सा्धन का प्रयोग किया गया.

इसके अलावा 306 महिलाओं को गर्भ रोकने के लिये अंतरा इंक्जेशन दिया गया. सबसे अधिक 65 महिलाओं का बंध्याकरण गौराबौराम प्रखंड में हुआ. दूसरे स्थान पर मनीगाछी प्रखंड रहा. तीसरा स्थान पर बेनीपुर व बिरौल प्रखंड रहा. बता दें कि पिछले माह 14 से 31 जनवरी तक लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये जागरूक किया गया. इसके तहत 21 से 31 जनवरी तक प्रखंडो में पीएचसी में लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण के स्थाई व अस्थाई उपायों की जानकारी दी गयी.

विदित हो कि पूर्व सीएस डॉ एएन झा ने 16 जनवरी को सदर प्रखंड अस्पताल से मिशन परिवार विकास का उदघाटन किया था.

महिलाओं की रही अधिक भागिदारी
विभिन्न प्रखंड अस्पतालों के चिकित्सक व कर्मियों ने बताया कि मिशन परिवार विकास के तहत लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण का महत्व समझाया गया. संचालित पखवाड़ा में आशा, एएनएम व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने दमपत्ति को परिवार नियोजन के साधन की जानकारी दी. इसके तहत पति- पत्नी को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से बताया.

चिकित्सकों ने बताया कि वैसे तो अधिकांश लोग अपनी रूचि दिखा रहे थे. लेकिन महिलाओं की भागिदारी पुरूषों से अधिक थी. उनसे पूछने पर बताया कि उनका पति काम को लेकर बाहर गया है. इसलिये वह अस्पताल नहीं आ सका. इस स्थिति में महिलाओं को ही परिवार का आकार छोटा रखने की महत्ता के बारे में बताया गया.

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …