Breaking News

राज्यपाल महिला उत्पीड़न मामलों में संवैधानिक दायित्व निभाएं : अखिलेश

– सीएए के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में राज्यपाल महिला होते हुए भी महिलाओं के प्रति भाजपा सरकार बर्बरता पूर्ण कार्रवाई कर रही है। राज्यपाल को महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, हत्या और लूट की घटनाओं का संज्ञान लेकर संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। भाजपा राज में उन्हें हर दिन अपमानित किया जा रहा है। सीएए के विरोध में धरना दे रही महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सीएए, एनपीआर, एनआरसी के विरुद्ध जनता में आक्रोश है।

भाजपा जिस तरह समाज को बांटने की साजिशों में लगी है उसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। भाजपा राज में महिलाओं के दुख दर्द की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। निर्दोष महिलाओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। धरने पर बैठी महिलाओं को भोजन-पानी पहुंचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन की व्यवस्था की गई थी। इससे छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक कार्यों पर तत्काल कार्रवाई होती थी। इन सेवाओं की प्रशंसा विदेशों तक में हुई, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक विरोध के चलते इन सेवाओं को निष्क्रिय बना दिया। यूपी डायल 100 को भाजपा ने 112 नंबर में बदलकर जता दिया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …