माल लखनऊ (राम किशोर रावत) : नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के तत्वाधान में विकासखंड माल के सभागार में “युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक माल के लगभग 100 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना माल के थानाध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीओ पंचायत श्री अनिरुद्ध कुमार यादव पूर्व एन. वाई. वी. शुभम गुप्ता, मुकेश कुमार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह वात्सल्य संस्था के कार्यकर्ता मुकेश मिश्रा जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम जिला युवा समन्वयक सुश्री पुष्पा सिंह जी के निर्देशन में हुआ जिसमें नए युवा मंडलों का गठन तथा पुराने युवा मंडलो का संशोधन किया गया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने युवाओं को उत्साहित करने वाला संबोधन दिया तथा अध्यापक कौशल कुमार ने देशभक्ति गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड माल के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि रावत तथा मनीष कुमार ने किया।

कार्यक्रम में राम कुमार राही,गोपाल रावत बीरपुर राजेंद्र लहरी श्यामलाल तूफानी सुशील कुमार, सुनील कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुभारम्भ मुकेश कुमार, शुभम गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर किया तथा नेहरू युवा केंद्र का परिचय व उद्देश्य विस्तृत रूप से बताया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !