Breaking News

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन करेगी यूपी सरकार, अध्यक्ष बनेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद अब प्रदेश सरकार अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन करने जा रही है। जिसके अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस शासकीय संस्था को स्वतंत्र होकर ढांचागत विकास व लाभ के लिए आर्थिक नीतियां बनाने से लेकर पर्यटन और प्रबंधन का अधिकार होगा।


बता दें कि इस पर करीब डेढ़ महीने पहले ही जिला प्रशासन ने शासन में अयोध्या विकास प्राधिकरण से भूमि के विकास संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र समेत संस्था का अंग बनने वाले विभागों से आवश्यक रिपोर्ट शासन को भेज दी है।


उत्तर-प्रदेश अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का स्वरूप ब्रज तीर्थ परिषद जैसा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके दायरे में रामनगरी के 100 वर्ग किमी के भू-भाग समेत पांच जिलों से होकर गुजर रहे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का क्षेत्र होगा। सूत्रों के अनुसार उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद की तरह अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री होंगे।वहीं, लोक निर्माण, पर्यटन, वित्त, संस्कृति, नगर विकास, परिवहन, वन, पर्यावरण विभागों के प्रमुख सचिव/सचिव इसके सदस्य होंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …