दरभंगा : बीबी पाकर स्थित इकरा एकेडमी के आॅडिटोरियम हाॅल में शनिवार को ‘‘बज्म-ए-उर्दू हिन्द’’ के सौजन्य से अमजद अली सरवर AAS वेलफेयर एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट ने तीन लोगों को एवार्ड देने का सिलसिला शुरू किया गया है जो हर साल ईदुल फितर के मौके पर दिया जाएगा। इस अवसर पर रोजनामा राष्ट्रीय सहारा उर्दू के रेजिडेंट एडीटर सैयद शहबाज आलम को ‘‘मो0 अली जौहर एवार्ड’’ से सम्मानित किया गया, दूसरा प्रो0 अब्दुल मन्नान तर्जी को ‘‘मीर तकी मीर एवार्ड’’ और तीसरा अफसाना निगार कयाम नैयर को ‘‘मौलाना अबुल कलाम एवार्ड’’ दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अता आबदी ने की और मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधान परिषद गुलाम गौस उपस्थित हुए। संचालन मशहूर कवि मनौव्वर आलम ने की। 
इस अवसर सभी अतिथियों का शाल, माला और बुके से सम्मानित किया गया। मौके पर पत्रकार सैयद शहबाज आलम की खिदमात पर बोलते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के अध्यक्ष ने कहा कि उर्दू सहाफत में उर्दू के पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे अल-मंसूर एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मंसूर खुश्तर ने कयाम नैयर की पुस्तक की जमकर तारीफ की। इस कार्यक्रम में शायर अनवर आफाकी की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मौके पर इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, पूर्व उप-महापौर एहसानुलहक, फिरदौस अली, मौलाना मेंहदी रजा कादरी, जुनैद आलम आरवी, मंजर सुलेमान, फिरदौस अली, एहतशामुलहक, मुशताक इकबाल, शमशाद अहमद, गिलमान अहमद, सैयद रजा, अमजद इकबाल, आदिल इकबाल, मो0 सालहीन (मुखिया जगवन पूर्वी), मो0 शमीम, मो0 नसीम, गुलाम कादरी, मुजफ्फर आलम, मो0 अजहर, अल्लामुद्दीन, सलाहुद्दीन, अरमान, आमद, जकाउल्लाह दिलशाद, अलिमुल्लाह बहजाद आदि बङी संख्या में बुद्धिजीवी उपस्थित हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के फाउण्डर एवं चेयरमैन अमजद अली सरवर ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कलीमुल्लाह नौशाद, सचिव सनाउल्लाह भी पेश पेश रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !