Breaking News

हादसा :: दरभंगा में करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर विरोध में सड़क जाम

डेस्क : बिहार के दरभंगा में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर स्टेशन रोड में शनिवार को विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने लहेरियासराय टावर-स्टेशन रोड को जाम कर दिया। साथ ही घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने लहेरियासराय टावर पर टायर जलाकर बिजली विभाग व जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 18 वर्षीय राहुल कामती के रूप में की गई है। मृतक बहादुरपुर निवासी नंद कुमार कामती का पुत्र है। नंद कुमार कामती का लहेरियासराय स्थित प्रधान डाकघर के समीप सुधा मिल्क पार्लर का काउंटर है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद मृतक उसी काउंटर को खोलकर सामान अंदर बाहर कर रहा था। उसी दौरान काउंटर के समीप स्थित पोल में सटने से पोल में उतरे करंट ने युवक की जान ले ली।

पोल के पास एक बड़ा वृक्ष है और वृक्ष के ऊपर से 11000 वोल्ट का बिजली तार गुजरा हुआ है। पेड़ इतना बड़ा है कि उसकी शाखाएं हाई वोल्टेज बिजली के तार से सटी हुई थी। बारिश होने के कारण पेड़ के माध्यम से विद्युत करंट वहीं पर स्थित एक पोल में उतर आया जिसमें सटने से युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण युवक की जान गई है। लोगों का आरोप है कि कई बार पोल में करंट उतरने की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। पूर्व में तीन-चार गायें भी इसी पोल से चिपककर मर चुकी है। यदि बिजली विभाग पेड़ की शाखाओं को काटकर ससमय तार में सटने से रोक लिया होता तो उसके माध्यम से न ही पोल में करंट उतरती और न ही युवक की मौत होती। सामाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर रखा था और मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई थी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *