Breaking News

बिहार :: जेईई मेन में अभिषेक बना बिहार टॉपर तो साईकिल मिस्री के पुत्र ऋषभ रंजन को दूसरा स्थान

उ.सं.डेस्क : सीबीएसई की ओर से जेईई मेन का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया। गया निवासी अभिषेक कुमार ने जेईई मेन की परीक्षा में बिहार में टॉप किया है। उसे 324 वीं रैंक मिली है। उसे 301 अंक मिले हैं। अभिषेक के पिता दिनेश कुमार सिन्हा प्राइवेट नौकरी में हैं। इसी तरह प्रसित राज को पीडब्ल्यूडी (विकलांग) वर्ग में देश भर में दूसरी रैंक मिली है। उसे 275 अंक मिले हैं। प्रसित का एआईआर रैंक 1009 है।

सामान्य वर्ग में बिहारशरीफ के ऋषभ रंजन 296 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरे स्थान पर रहे। ऋषभ को ऑल इंडिया में 404 रैंक प्राप्त हुआ है। वहीं, इनका ओबीसी रैंक 51 है। ऋषभ के पिता संजय कुमार के अनुसार शहर में साइकिल पंचर की दुकान हैं. आमदनी नहीं है लेकिन फिर भी बच्चों को मैं पढ़ाना चाहता हूं और ऋषभ की सफलता से मुझे लग रहा है कि मैं अपने मकसद में कामयाब हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि ऋषभ मेन के बाद एडवांस देगा और फिर आईआईटी से बीटेक करेगा.

तीसरे स्थान पर लखीसराय के शिवम् कुमार रहे। शिवम् का ऑल इंडिया रैंक 418 है। इसे 295 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह से चौथे स्थान पर अररिया के फरहान अली रहे हैं। इसे 290 अंक प्राप्त हुए हैं। 5वें स्थान पर 281 अंक प्राप्त कर पटना के विशाल राय और छठे स्थान पर गया के श्रेयष राज हैं। श्रेयष को 280 अंक प्राप्त हुए हैं।

बता दें कि बिहार के हजारों छात्रों का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है। एडवांस के लिए देशभर में दो लाख 21 हजार, 427 छात्रों का चयन किया गया है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …