Breaking News

बिहार :: दिवंगत भाजपा नेता चौधरी रामाश्रय राय के प्रतिमा का बेनीपुर में अनावरण

दरभंगा (गणपति मिश्र) : कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होते है। हर कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलना चाहिए जो आज स्व चौधरी रामाश्रय राय को मिला है । उक्त बातें शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के धरौड़ा में आयोजित दिवंगत भाजपा नेता चौधरी  रामाश्रय राय की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह विधान पार्षद संजय पासवान ने कहा। 

उन्होंने कहा कि मिथिलांचल ज्ञान की धरती है जहां स्वर्गीय राय जैसे जनसंघ विचारक भाजपा कार्यकर्ता रहे जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी को सींचने एवं सवारने में लगा दी। उनके मूर्ति अनावरण तक ही उनका सम्मान नहीं इनके नाम पर ग्रंथालय, पुस्तकालय, वाचनालय का भी स्थापना होना चाहिए पुस्तक का अस्तित्व कभी समाप्त होने वाला नहीं है ।इन महापुरुषों के नाम पर आप लोग पुस्तकालय की स्थापना करें मैं अपने ओर से पुस्तकालय में पुस्तक उपलब्ध कराने का काम करूंगा। जो इनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि चौधरी रामाश्रय राय आर्थिक तंगी से जूझते हुए भी जनसंघ के समय से ही पार्टी के लिए जिंदा भर काम करते रहे। और आज उन्हीं जैसे कार्यकर्ताओं के बदौलत  भाजपा सतह से शिखर तक पहुंची है। इनके इस मूर्ति अनावरण से उन्हें आज सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। वही पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव ने कहा की राय जी भा ज पा मे जब शून्य काल से ही जन संघ रुपी भा ज पा मे जान फुकने का जीवन भर काम करते रहे ।अन्तिम समय तक वे किसी युवा कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे ।विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने अपने ऐच्छिक कोष से प्रतिमा के शौन्द्रीयकरण करने एव वही उनके नाम पर एक द्वार बनाये जाने की बात कही।

इस के अलावे विधान पार्षद सुनील सिंह,  बघौल धाम के महंथ राम उदित दास मौनी प्रखंड प्रमुख मनोज मिश्र  विद्यापति सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी बैजू भा ज पा नेता पवन ठाकुर प्रदीप ठाकुर बिनोद मिश्र महामंत्री संजीव शाह जिला प्रवक्ता अभय कुमार झा प्रो अरूण कुमार झा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामफल मिश्र अलीनगर के पुर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव सहकारिता मंच के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा मनोज कुमार झा युवा  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर नन्द किशोर झा बेचन घनश्याम राय ज्योति कृष्ण झा मुकुन्द चौधरी मन्ना जी रमाशंकर ठाकुर । सहित प्रखंड एव जिला के दर्जनो भा ज पा कार्यकर्ताओ उपस्थित थे।प्रतिमा अनावरण समिति के संयोजक नरेश नारायण चौधरी एव अवधेश कुमार  झा  मायानंद झा स्व राय के पुत्र जटाशंकर राय पुर्व पंचायत समिति सदस्य अमितकुमार राय अरूण कुमार झा आदि ने आगत अतिथि को पाग चादर माला से सम्मानित किया ।इस दौरान मिथिला के प्रसिद्ध गायक राम बाबू झा एव माधव राय द्वारा भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *