Breaking News

भाजपा लोगों को अधिकारों से वंछित कर रही : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार नागरिकों के संविधान से मिले अधिकारों पर कुठाराघात करने पर तुली है। लोकतांत्रिक सरकार का यह काम नहीं हो सकता है कि वह नागरिकों को संविधान में दिए गए अधिकारों से वंचित करे और सार्वजनिक रूप से उनको बिना अदालती निर्णय के अपराधी घोषित कर दे। इन दिनों ‘भाजपा सरकार‘ लखनऊ में एक पक्षीय विरोध को कुचलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पुलिस ने लखनऊ में होर्डिंग, पोस्टरों के जरिए सार्वजनिक तौर पर चार दर्जन से ज्यादा नागरिकों के फोटो लगाकर उनकी पहचान कराने को कहा है। चौराहों पर इस तरह का प्रदर्शन किसी भी तरह नैतिक नहीं ठहराया जा सकता है। किसी को ‘संदिग्ध’ मानकर उसको बिना दलील, बिना वकील के ही सीधे-सीधे अपराधी की तरह प्रचारित कर देना कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था है? इस तरह की छूट से तो भाजपा सरकार कभी भी कहीं भी किसी को भी उत्पीड़न कर सकती है। भाजपा को राजनीति में मर्यादित आचरण करना सीखना चाहिए।

भाजपा भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा है जो लोकतंत्र को डराना अपना धर्म मानती है। भारत में संविधान से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू है। भाजपा का लोकतंत्र में भी विश्वास नहीं है। असहमति का अधिकार भारतीय संविधान से प्राप्त है। भाजपा सरकार संवाद के बजाय तानाशाही रवैया अपनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है लेकिन भाजपा को इसकी कतई फिक्र नहीं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …