दरभंगा : केन्द्र सरकार के द्वारा लॉक डाउन आदेश गाइडलाइन में संसोधन किये जाने के बाद राज्य के बाहर फंसे अप्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों का यहाँ ट्रेन से आगमन शुरू हो रहा हैं । जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ दरभंगा रेलवे स्टेशन पर जाकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया गया।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
मालूम हो कि सरकार द्वारा लॉक डाउन के चलते देश के विभिन्न शहरों में फंसे अप्रवासी लोगो को ट्रेन से भेजा जा रहा है।

प्राप्त सूचनानुसार आज से दरभंगा में ट्रेनों का आगमन शुरू हो रहा है। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को उनके गृह प्रखंड मुख्यालय में स्थापित क्वारंटाइन भवनों में रखा जायेगा। इसके पूर्व प्रखंड मुख्यालय में उन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जायेगा।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने नोडल पदाधिकारी, परिवहन कोषांग को ट्रेन से आने वाले यात्रियों का निबंधन कराने एवं बसों के माध्यम से संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में भेजने हेतु पुख्ता व्यवस्था कर लेने का निदेष दिया है.

बताया गया है कि ट्रेन यात्रियों के निबंधन एवं बसों में बैठने हेतु अलग अलग काउंटर का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर एसएसपी बाबू राम, एडीएम विभूति रंजन चौधरी, डी.टी.ओ, आपदा प्रभारी आदि उपस्थित थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !