पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पुलिस मुख्यालय से ए.डी.जी जितेन्द्र कुमार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सूचना जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना से उत्पन्न हालात के हर पहलूओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और जरुरतमंद को हरसंभव मदद का लगातार निर्देश दे रहे हैं।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
सूचना एवं जन-सम्पर्क सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के नागौर जिला से 1174 प्रवासी श्रमिक आज दानापुर पहुंचे। शुक्रवार रात 10 बजे जयपुर से ट्रेन चलकर आज दानापुर पहुंची, जहां सभी श्रमिकों का स्क्रीनिंग करा कर उन्हें संबंधित जिले के लिए रवाना किया जा रहा है, जहां उन्हें प्रखंड क्वारंटाईन सेंटर में 21 दिनों तक रखा जाएगा। क्वारंटाईन सेंटर में भोजन, आवासन एवं चिकित्सा की उचित व्यवस्था की गई है।

अनुपम कुमार ने कहा कि बिहार में 202 आपदा राहत केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिसका लाभ 65 हजार से ज्यादा लोग उठा रहे हैं। पंचायत स्तर पर स्थित 1425 क्वारेंटाईन सेंटर में 13 हजार 07 सौ लोग आवासित हैं, जिन्हें भोजन और चिकित्सीय सुविधा मुहैया करायी जा रही है। लाँकडाउन के कारण बिहार के बाहर फंसे बिहार के लोगों के अब तक 18 लाख 78 हजार आवेदन जांच के बाद सही पाए गए हैं जिनके खाते में 1000 रुपये की राशि भेज दी गई है। वहीं 2 लाख 27 हजार लोगों के आवेदन की जाँच के बाद जल्द ही सहायता राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार फाउंडेशन के जरिये बिहार के बाहर फंसे 9 राज्यों में 55 राहत केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिससे 14 लाख 62 हजार लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी देते हुए एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कहा कि लाँकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों में जो अवरोध पैदा कर रहा है उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।पिछले 24 घंटे में 32 एफआरआई दर्ज किए गए हैं, 49 गिरफ्तारियां हुई हैं और 1301 वाहन जब्त किए गए है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटा में 10 नए कोरोना के मामले आने के बाद बिहार में कोरोना पाजिटिव केस का आंकड़ा 476 हो गया है। बिहार में कोरोना संक्रमण से अब तक 107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार में अब तक डोर टू डोर स्क्रीनिंग के तहत 86 लाख 18 हजार घरों एवं 4 करोड़ 68 लाख लोगों के सर्वेक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 3275 लोगों में बुखार, खाँसी एवं सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण पाए गए।
आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज यानि शनिवार शाम केरल से दो ट्रेनें चलेंगी। बिहार के प्रवासी श्रमिकों एवं छात्रों के लिए इन दो स्पेशल ट्रेनों का गंतव्य स्थान दानापुर होगा। यहां पहुंचने के बाद सभी का स्क्रीनिंग कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनके संबंधित जिले के प्रखंड स्तरीय क्वारंटाईन सेंटर भेजकर 21 दिनों के लिए क्वारंटाईन में रखा जाएगा।
बाईट- अनुपम कुमार, सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !