पटना (श्रवण राज) : देश में कोरोना वायरस से जंग में एक योद्धा की तरह डॉक्टर और उनकी मेडिकल टीम लड़ रही है. हर मोर्च पर मेडिकल टीम पूरी तरह से तैनात है. इस लड़ाई में देश के अंदर अब तक कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोना पोजिटिव भी हो गए. इनमें कुछ की मौत भी हो गई. बावजूद इसके डॉक्टर, नर्स और इनके साथ काम करने वाले लोग कभी डरे नहीं. कभी पिछे नहीं हटे. बगैर अपने घर-परिवार की चिंता किए हुए वो हर वक्त अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं. इनके जज्बे को पूरा देश सलाम कर रहा है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
यही वजह है कि अब देश की वायुसेना भी इन कोरोना वॉरियर्स को सम्मान देने जा रही है. रविवार को वायूसेना की टीम देश के हर उस हॉस्पिटल पर फूलों की बारिश करने जा रही है, जहां कोरोना पॉजिटिव मरिजों का इलाज चल रहा है.
कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वायु सेना की टीम श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम और डिब्रूगढ़ से कच्छ तक फ्लाईपास्ट का आयोजन करेगी. हॉस्पिटल के उपर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की जाएगी.

इस कड़ी में पटना के वो दो बड़े हॉस्पिटल भी शामिल हैं, जहां कोरोना पॉजिटिव पेशेंट एडमिट व उनका इलाज चल रहा है.पटना के डीएम कुमार रवि के अनुसार इसमें पटना एम्स और एनएमसीएच शामिल हैं. बिहटा एयरबेस से वायुसेना की लड़ाकू विमान उड़ान भरेगी. जो सुबह 10 बजे के करीब पटना एम्स के उपर होगी और फूलों की बारिश करेगी. इसके बाद करीब सवा 10 बजे एनएमसीएच के उपर फूलों की बारिश की जाएगी. सम्मान में इसके अलावा भी कुछ और गतिविधियां वायुसेना की टीम की तरफ से की जा सकती है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !