Breaking News

दरभंगा में करीब ₹50 लाख का शराब बरामद, सड़ी बिस्कुट भरी कंटेनर से मिली 494 पेटी शराब

डेस्क : शराबबंदी के बावजूद बिहार में भारी मात्रा में शराब मिलने का सिलसिला जारी है। पटना मुजफ्फरपुर के बाद अब दरभंगा भी शराब बरामदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में है। दरभंगा जिले के बेनीपुर में बहेड़ा थाना की पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब लदे हरियाणा नंबर के कंटेनर को जब्त किया है।

Liquor Container bahera thana

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी के लिए कल्याणपुर गांव पहुंची। जहां गैस एजेंसी के निकट एक कंटेनर खड़ा मिला। पुलिस की गाड़ी देखते ही वाहन चालक व धंधेबाज भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें पीछे से प्लास्टिक के कैरेट में सड़ा हुआ बिस्किट भरा था। जब उसे हटाकर जांच की गई तो कंटेनर के तहखाने के भीतर विभिन्न ब्रांडों की 494 कार्टन में रखी विदेशी शराब मिली।

Darbhanga Police

पुलिस द्वारा कंटेनर को जब्त कर थाना पर लाया गया तथा शराब गिनती की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्रांड के विदेश शराब 750 एमएल का 128 कार्टन, 375 एमएल का 181कार्टन, 180 एमएल का 185 कार्टन कुल 494 कार्टन 4379 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। थाने पर भारी मात्रा में जब्त विदेशी शराब को देख लोगों ने इसका बाजार का मूल्य 50 लाख से भी अधिक का आंकलन किया। बहेड़ा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कंटेनर (रजिस्ट्रेशन एचआर 46 डी 7783) की जांच की जा रही है। कंटेनर के मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *