डेस्क : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने एक बार फिर से क्षेत्र की विकास का चर्चा करते हुए कहा कि विकास के मामले में यह क्षेत्र किसी क्षेत्र से पीछे नहीं रहेगा।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
बिठौली के शंकर लोहार स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित अपने सम्मान समारोह में वे उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी पर नियंत्रण के लिए कृत संकल्पित है। न्याय के साथ विकास की अवधारणा पर मोदी व नीतीश की सरकार काम कर रही है। सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता अमरनाथ राय ने की।

इस अवसर पर लोजपा के प्रदेश महासचिव आर० के चौधरी, जदयू के वरीय नेता गंगा प्रसाद सिंह, हरीश चंद्र झा, लोजपा के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, शाहनवाज कैफी, सुजीत कुमार मल्लिक, विपिन कुमार, मोहम्मद मतिम, पलटन चौपाल, केदार नाथ झा अनाथ, राम बाबू यादव, जय शंकर झा, सुनील कुमार राय, विष्णु देव मंडल, मनोज सिंह, मुन्ना कुमार, रेणु रजक, चानो देवी, मरनी देवी, रविन्द्र चौपाल, राम कुमार मंडल, लाल बहादुर सिंह, कैलाश मिश्र सहित कई अन्य लोगों ने इस सभा को सम्बोधित किया। जबकि मंच संचालन लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष लाल देव ने किया।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !