डेस्क : अयोध्या में राम जन्म भूमि विवाद मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला सुनाये जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था कड़ा कर दिया गया है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार दरभंगा नगर क्षेत्र सहित जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल के साथ दण्डाधिकारी द्वारा गश्ती की जा रही है और जिला मुख्यालय में हर पल की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए है। संपूर्ण जिला क्षेत्र से स्थिति सामान्य प्रतिवेदित हो रही है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रखण्डों एवं थानों से संपर्क बनाये हुए हैं।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को धार्मिक-सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील बस अड्डा, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमणशील रहते हुए आसूचना संकलित कर जिला मुख्यालय में प्रेषित करने को कहा गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षकों को अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु निदेशित किया गया है।

सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठके आयोजित करके दोनों धर्मों के लोगों को आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !