डेस्क : दरभंगा बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को मतगणना पश्चात संपन्न हो गया।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
चुनाव आयुक्त सियाराम चौधरी, एआरओ सुधीर कुमार सिन्हा ने घोषणा किया महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र, अध्यक्ष पद पर रविशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष संख्या एक पर अरुण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संख्या दो पर सोहन कुमार सिन्हा, अंकेक्षक पद पर उज्जवल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिश्र, सहायक सचिव एक पर अमर प्रकाश, सहायक सचिव दो परबैद्यनाथ झा,

सहायक सचिव तीन परमिथिलेश कु. मिश्र, संयुक्त सचिव वित्त पर अशोक कु. भगत, संयुक्त सचिव भवन पर आलोक कुमार द्वितीय, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर शिवशंकर झा और 7 कार्यकारिणी सदस्य के लिए किरण कुमारी लाला पासवान मनोज कुमार मनमौजी कंचनचन्द्र सरस्वती, रामनरेश यादव, सुदर्शन कुमार झा, गिरीश कु. चौधरी निर्वाचित घोषित किया गया।

अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने 852 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंबर इमाम हाशमी को 440 मतों से पराजित किया। वहींं महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने 870 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रधर मल्लिक को 646 मतों के अन्तर से पराजित किया। अंकेक्षक उज्जवल गोस्वामी ने 818 मत प्राप्त कर 589 मतों से संतोष कुमार झा को पराजित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !