Breaking News

मुजफ्फरपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, नये एसएसपी को बेख़ौफ़ अपराधियों ने दी बड़ी चुनौती

डेस्क : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर का है। बोचहां थानाक्षेत्र के गरहां-हथौड़ी मुख्य मार्ग स्थित सनाठी पुल के पास हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार को सरेशाम नल-जल योजना के एक संवेदक की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वहीं मुजफ्फरपुर एसएसपी के पदभार संभालते ही ठेकेदार का मर्डर कर बेख़ौफ़ अपराधियों ने चुनौती दी है। वहीं मुजफ्फरपुर में ही एक अन्य दूसरी घटना में अपराधियों ने पुलिस टीम के ऊपर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की।

काफी देर तक संवेदक लोहसरी पंचायत के मोहना टोला गांव निवासी जगदीश साह के पुत्र विजय कुमार साह (35) सड़क पर तड़पते रहे। बाद में किसी तरह उन्हें स्थानीय लोगों ने एसकेएमसीएच इलाज के लिए भेजा। जहां परिजनों के पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने घटना के पर्दाफाश का टास्क संबंधित थाने की पुलिस टीम को दिया है। एसएसपी की हिदायत के बाद हत्यारों की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।  पुलिस ने मौके से संवेदक की बुलेट बाइक बरामद की है। हालांकि देर रात तक बदमाश नहीं पकड़े जा सके थे।

बताया गया है कि विजय शनिवार की सुबह घर से किसी काम के लिए मुजफ्फरपुर आए थे। यहां से देर शाम तक वे घर नहीं लौटे। परिजनों को सूचना मिली कि उन्हें गोली मार दी गई। जबतक स्वजन अस्पताल पहुंचते तबतक विजय ने दम तोड़ दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।   

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …