डेस्क : बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव निवासी इंडिया प्रोकोन कंपनी दिल्ली के निदेशक महेश कुमार झा व गृहिणी जुली झा के पुत्र प्रिंस झा ने इटली में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश व राज्य का नाम रौशन किया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इटली मे आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जज डी बेनीटेलो, कराटे चीफ प्रेमजीत व कोच प्रवीण धनवाल ने बेहतर खेल प्रदर्शन करने पर प्रिंस को कांस्य पदक से सम्मानित किया।

भारतीय तिरंगा को विदेश में लहराकर इलाके का मान बढाने वाले प्रिंस की पहचान मेधावी छात्र के रूप में भी की जाती है। खेल के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सजग प्रिंस का सपना गोल्ड मेडल जीत कर भारत को गौरवान्वित करना है। इससे पहले भी इंटर डोजो स्कूल दिल्ली में कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बेहतर खेल का प्रदर्शन के लिए प्रिंस को कई अवार्ड से सम्मानित किया है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !