डेस्क : सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र नारायण झा ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के कई अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपनी दुकानों का शटर गिराने लगे।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
सीएस ने इस दौरान पांच स्थानों पर छापेमारी की। इनमें से एक को छोड़कर बाकी चार पर कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है। सीएस ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार केंद्रों पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। जबकि शर्मा डायग्नॉस्टिक के डॉक्टर मौजूद थे। बाकी सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

सीएस ने बताया कि गैरकानूनी तरीके से इस तरह के सेंटर चलाने वालों की अब खैर नहीं है, उन्हें दरभंगा छोड़ना होगा। बताया कि वैसे अल्ट्रासाउंड संचालक जिनके पास दो-दो केंद्र चलाने की अनुमति है, वैसे संचालकों को अपनी दिवालों पर यह लिखाना पड़ेगा कि वे किस स्थान पर कब बैठते है।

बताया कि जिले का लिंगानुपात पिछले छह महीने में काफी कम हुआ है। जहां पहले प्रति हजार 950 लड़कियों की संख्या थी, वह अब घटकर 872 पहुंच गई है। बताया कि अल्लपट्टी स्थित लक्ष्य अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को सस्पेंड कर दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !