Breaking News

इटावा : गांव रीतौर में उड़ रहीं स्वच्छता मिशन की धज्जियां

रिपोर्ट डाँ एस बी एस चौहान

इटावा : जनपद की तहसील भरथना के अंतर्गत आने वाले गांव रीतौर में एक खाली पड़े प्लॉट में मोहल्ले वालों के द्वारा डाले जाने वाले कूड़ा करकट से जहां एक तरफ गंदगी का साम्राज्य कायम है तो वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता अभियान को भी खुली चुनौती।

बताते चलें की तहसील क्षेत्र भर्थना के अंतर्गत गांव रीतौर जहां पर टूटा फूटा मकान की जगह पड़ी हुई है उसी खाली जगह में मोहल्ले के लोग मैला, कूड़ा, करकट डालकर जहां एक तरफ गंदगी को बढ़ा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता मिशन को खुली चुनौती भी दे रहे हैं।

ऐसा करने के लिए जब उन्हें रोका जाता है तो वह लोग यह कहकर कि यह जगह तुम्हारे बाप की नहीं है मैं तो डालता हूं और डालता रहूंगा। इस संबंध में जब मकान मालिक से बात की गई कि इस की बाउंड्रीवाल बनवा कर इसे सुरक्षित कर दिया जाए तो वह भी इस पर कोई खास ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बताया किए कर्कट, कूड़ा, मैला गंदगी घर के सामने डाली जा रही है जिससे बदबू तो आती ही है।

जिसके चलते हमारा बड़ा बेटा 10 दिन पूर्व इसी गंदगी से कुप्रभावित होकर बीमार पड़ गया था जिससे मुझे नाहक परेशानी का सामना करना पड़ा और रोग से मुक्ति दिलाने के लिए पैसा भी खर्च करना पड़ा। इस संबंध में पुष्पेंद्र ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिए हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …