डेस्क : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के मैदान में आयोजित बिहार अंतरराष्ट्रीय मैराथन के दौरान रविवार की सुबह धावकों ने खूब उत्पात मचाए।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
आयोजकों की ओर से टी शर्ट नहीं दिए जाने से नाराज करीब तीन हजार धावकों ने मैदान में बनाए गए दो पंडाल, गाड़ी, ट्रक सहित पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उनका गुस्सा जब इससे भी शांत नहीं हुआ तो उन्होंने जो जहां मिला उसकी पिटाई कर दी। बाघ मोड़ पर लगी फल की दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस पोस्ट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

धावकों के उत्पात और इसके और उग्र होने की सूचना मिलने पर पहुंची मब्बी पुलिस को आक्रोशितों ने खदेड़ दिया। इसके बाद सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, सदर डीएसपी अनोज कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे धावकों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से दो को हिरासत में लिया है।

मामलों को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर धावकों के उग्र होते ही आयोजक अपनी जान बचाकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि मैराथन में भाग लेने के लिए करीब आधा दर्जन देशों के धावक यहां पहुंचे थे। जबकि उस अनुपात में वहां कोई भी व्यवस्था नहीं की गई थी। इस अराजकता से खफा चल रहे धावकों ने हंगाम कर दिया। जो बाद में उग्र रूप ले लिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !