Breaking News

चंद्रशेखर को इलाज के लिए भेजा जाए एम्स – प्रियंका गांधी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का ध्यान किसी मुद्दे पर नहीं जाता है। वहीं उन्होंने जेल में बंद दलित नेता चंद्रशेखर को भी इलाज के लिए एम्स भेजने का अनुरोध किया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मतभेद और विरोध के सभी अभिव्यक्तियों पर अत्याचार करने की सरकार की नीति कायरता की हद तक पहुंच गई है।

सरकार के कामों में बुनियादी मानवता भी नहीं है, ये शर्मनाक है। चंद्रशेखर को जेल में रखने के लिए कोई आधार नहीं है, यदि वह अस्वस्थ है तो उसे तुरंत इलाज के लिए एम्स भेजा जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कानपुर के एक रिक्शेवाले की बेटी व आर्थिक तंगी से जूझ रही महिमा के जान देने पर भी ट्वीट कर सरकार को घेरा है कि राजनीति का मक़सद जनता के विषयों को प्राथमिकता देने का है।

शिक्षा, रोजगार, किसानों की मदद…लेकिन ये गैरज़िम्मेदार सरकार सिर्फ फूट फैलाने में व्यस्त रहती है। हम सब को ये संकल्प लेना चाहिए कि हर महिमा के शिक्षा और सुरक्षा के हक़ को क़ायम करेंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …