दरभंगा : प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय, गंगासागर, दरभंगा में 6 कमरों का नवनिर्मित भवन, वाटर प्युरिफायर एवं पिजन बॉक्स का उद्घाटन विधायक संजय सरावगी ने किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद गुप्ता ने विधायक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय के पुराने भवन का जीर्णोद्धार करने का अनुरोध किया।

विधायक संजय सरावगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के क्रम में विद्यालय में स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि छात्र संख्या के आधार पर विद्यालय में शौचालयों का भी निर्माण कराया जायेगा।

इस अवसर पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजयलाल देव सहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. संजीव कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन चन्द्रमोहन पोद्दार ने किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !