Breaking News

मिथिला लोक उत्सव का मंत्री महेश्वर हजारी करेंगे शुभारंभ, कई प्रसिद्ध कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

दरभंगा : पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव, 2019 का शुभारंभ 30 नवम्बर 2019 को किया जा रहा है। मिथिला लोक उत्सव के सारे कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में होगे।

जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। सभी संबंधित विभागो द्वारा अपने-अपने पंडाल-स्टॉल को सजाने-सवारने के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

30 नवम्बर 2019 को नेहरू स्टेडियम में निर्मित मुख्य मंच से 5:45 बजे अपराह्न प्रभारी मंत्री-सह-योजना एवं विकास विभाग महेश्वर हजारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया जायेगा। 5:55 बजे अपराह्न जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जायेगा। तदुपरांत अतिथियों का उद्बोधन होगा।

मिथिला लोक उत्सव, 2019 में भाग लेने वाले आमंत्रित सभी कलाकारों के लिए टाइम स्लॉट निर्धारित कर दिया गया है। इस बार ज्यादा संख्या में जहाँ प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया। इस उत्सव में प्रतिभा कुमारी द्वारा 6:30 बजे अपराह्न स्वागत गान प्रस्तुति की जायेगी। 06:40 बजे अपराह्न सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रंगारंग नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। 06:50 बजे अपराह्न रोहन तारा का बाँसुरी वादन एवं 7 बजे अपराह्न प्रिया राज का गायन होगा। पुन: 7:10 बजे अपराह्न सृष्टि फाउंडेशन के कलाकरों द्वारा नृत्य प्रस्तुति की जायेगी। 7:20 बजे अपराह्न अमित कुमार झा की गजल गायकी होगी। 7:30 बजे अपराह्न ऐश्वर्य निगम का गायन एवं 8:30 बजे अपराह्न वंदना मिश्रा का गायन होगा।

1 दिसम्बर 2019 को नेहरू स्टेडियम में संस्थापित मिथिला ग्राम्य दालान का उद्घाटन 11 बजे पूर्वाह्न में मुख्य अतिथि द्वारा की जायेगी। 11:05 बजे पूर्वाह्न उद्बोधन होगा। 11:10 बजे पूर्वाह्न शंभु प्रसाद यादव की प्रस्तुति होगी। वहीं 12:10 बजे अपराह्न रूदल पंजियार, 01:10 बजे अपराह्न सोनी स्वर श्रृंगार, 01:40 बजे अपराह्न रामेश्वर सदा, 02:20 बजे अपराह्न बच्चन पासवान, 03:00 बजे अपराह्न पुन: सोनी स्वर श्रृंगार एवं 03:30 बजे अपराह्न रामशंकर यादव की प्रस्तुति होगी। 1 दिसम्बर 2019 को संध्या 5 बजे अपराह्न पुन: सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 5 बजे अपराह्न पूजा कुमारी द्वारा गजल गायिकी प्रस्तुत की जाएगी। 5:10 बजे अपराह्न नटराज डांस एकेडमी की नृत्य प्रस्तुति, 5:20 बजे अपराह्न शिवम कुमार का गायन, 5:30 बजे अपराह्न लालु कुमार यादव का गायन, 5:40 बजे अपराह्न आशुतोष चौधरी का गायन, 5:50 बजे अपराह्न नटराज डांस एकेडमी द्वारा लोक नृत्य, 6:00 बजे अपराह्न दीपक कुमार झा का गायन होगा। 6:10 बजे अपराह्न से वंदना सिन्हा का गायन, 6:30 बजे अपराह्न से ममता जोशी एवं 7:30 बजे अपराह्न से श्लोक मेहता का गायन होगा।

जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षदगण, अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता महेश्वर हजारी, मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, दरभंगा जिला हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …