इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : जनपद के तहसील चकरनगर का वृहद आबादी वाला गांव गौहानी में शरद कालीन मेला का शुक्रवार को समापन दिल्ली से आए सेठ भगवती शरण तिवारी के द्वारा किया गया।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय रघुवीर सिंह चौहान मंत्री जी की अकूत मेहनत को तरोताजा रखने के उद्देश्य से गांव सभा गौहानी में शरद कालीन मेला का आयोजन पिछले 27 वर्षों से अनवरत चला रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आने वाले दुकानदार भाई मेला की शोभा को बढ़ाते हैं। वहीं खरीद-फरोख्त के लिए इटावा-औरैया-जालौन, मध्यप्रदेश के भिंड जनपदों के लोग मेला का लुफ्त लेते हैं तो वहीं दूसरी तरफ यहां पर प्रतिवर्ष होने वाली महारास लीला का भी आनंद लेते हैं। यह कार्यक्रम कई दिन सार्वजनिक सहयोग से चलाया जाता है। आज इस कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि दिल्ली से आए सेठ भगवती शरण तिवारी ने किया। उन्होंने अगले वर्ष भी मेला में आने और आर्थिक सहयोग देने का भी वादा किया।
मुख्य अतिथि ने समापन के समय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ विश्वनाथ प्रताप सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि मेला तक पहुंचने के लिए बीच में आने वाले बेहद कीचड़ युक्त खराब मार्ग को ठीक 2 दिन के अंदर बहुत बड़ा कार्य करके मेला में चार चांद लगा दिया इसके लिए प्रधान और उनकी संपूर्ण समिति सहयोग करने वाले अधिकारी सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने भगवान श्री नरसिंह का आभार जताया कि उनकी ही प्रेरणा और कृपा से इस टूटे-फूटे जंगल में बसे साधन विहीन गांव में इतने भारी भरकम की व्यवस्था कार्यकर्ताओं के द्वारा की जाती है इसके लिए मेला मालिक आर के दीक्षित, ठाकुर मनवीर सिंह चौहान, बंगाली तिवारी आदि को धन्यवाद दिया। और दुकानदारों का प्रोत्साहन करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दुकानदार की बिक्री उसकी तसल्ली के मुताबिक ना हुई हो तो आकर मुझसे मिले मैं उसे तसल्ली दूंगा इस घोषणा से दुकानदारों में बेहद खुशी की लहर दौड़ गई और दुकानदारों ने दोनों हाथ उठाकर यह कहा कि हमारी बिक्री नुमाइश की तरह हुई मुझे अपनी बिक्री पर पूर्ण संतोष है। अंत में भगवान श्री नरसिंह की जयघोष करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। मेला प्रबंधन समिति के समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए दिल्ली से आए सेठ ने सभी को सम्मानित किया और उनकी थकान दूर करने के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए मनोबल बढ़ाया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !