Breaking News

पार्वती लक्ष्मी कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने खेतों में कटी फसल के अवशेष नहीं जलाने का लिया संकल्प

झंझारपुर मधुबनी (डॉ संजीव शमा) : कृषि विभाग बिहार सरकार के आह्वान पर पार्वती लक्ष्मी कन्या प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ अनिल ठाकुर के नेतृत्व में फसल कटाई के बाद फसल अवशेष को खेतों में नहीं जलाने को लेकर शिक्षकों , छात्राओं एवं कर्मियों को शपथ दिलाई गई ।

मौके पर विद्यालय प्रभारी ने शपथ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेतों में पराली जलाने पर मिट्टी की उर्वरा शक्ति का ह्रास होता है । उन्होंने बच्चों को अपने परिवारजनों एवं सगे- संबंधियों को फ़सल के पराली को खेतों में जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने तथा फसल प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करने को कहा ।

    इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं में प्रतिमा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, लाडली प्रवीण, सरस्वती कुमारी, नेहा कुमारी, रिंकी कुमारी, अमृता कुमारी, स्वाती कुमारी, खुशबू कुमारी के अलावा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ अनिल ठाकुर, डॉ हरेराम महतो, डॉ संजीव शमा, मोहन कुमार लाल, सीमा कुमारी कर्मी शीला राम उपस्थित थे ।

    Check Also

    आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

    मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

    दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

    मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

    झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …