Breaking News

कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों के सम्मान में सीएम योगी ने घंटा बजाकर जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए रविवार को जनता कर्फ्यू के लिए किया था अपील ।

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम पांच बजे घंटा बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी सेवाएं दे रहे लोगों का आभार जताया। वे गोरखपुर स्थिति गोरक्षपीठ में मौजूद थे। उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने शंख और ताली बजाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए रविवार को जनता कर्फ्यू के लिए अपील किया था। उन्होंने कहा था कि शाम को पांच बजे देश के सभी नागरिक ताली-थाली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों के प्रति आभार जताएंगे।

पीएम मोदी की अपील के बाद रविवरा को पूरे दिन देश के लोगों ने जनता कर्फ्यू में अपना योगदान दिया और उनके कहे मुताबिक ठीक शाम पांच बजे सब लोगों ने आभार जताया।कोरोना वायरस को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है। चीन से फैले इस लाइलाज महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में लगाता बढ़ रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू जारी है और यह आज रात नौ बजे तक चलेगा। कई इलाकों में इसे सोमवार सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सुबह 6 बजे तक के लिए जनता कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। वहीं प्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …