बिहार में धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण समेत कई जिलों में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पटना सहित अन्य जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 16 जनवरी से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !