लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लाकडाउन में भी राज्य में खाद, बीज व कीटनाशक आदि की थोक व फुटकर दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किये हैं। इस बाबत अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने शुक्रवार को एक शासनादेश जारी किया। सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी इस आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू किए जाने वाले लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी।आदेश में कहा गया है कि इस समय प्रदेश में अच्छी बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की बोवाई-रोपाई ज्यादा होने की वजह से किसानों के बीच खाद, बीज, कीटनाशक की मांग बढ़ गई है। प्रदेश में खाद, बीज व कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता है।
Check Also
एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …
कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !