डेस्क : दरभंगा जिले में भी प्रवासियों के पहुंचने के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दरभंगा जिले में बीते 7 दिनों में 57 नए मरीज मिले हैं जिसमें सिर्फ शुक्रवार को 19 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि पूर्व के कोरोना पोजिटिव मरीजों में से आज 22 पोजिटिव मरीजों ने कोरोना को हराने में सफलता हासिल कर लिया है। जिसको लेकर अबतक कुल 48 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्यागराजन एस.एम.ने स्वस्थ हुए सभी मरीजों को कोरोना का जंग बहादुरी से सामना करने के लिए बधाई दिया है। साथ ही कोरोना मरीजों की चिकित्सा एवं देखभाल में लगे हुए सभी चिकित्स्कों एवं कर्मियों को भी बधाई दिया है. जिलाधिकारी ने कहा है स्वस्थ्य हुए उक्त सभी मरीजों को फिलहाल होम क्वारंटाइन में रहने एवं पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दिया गया है।

आज कोरोना पोजिटिव मरीजों के 19 नये मामले सामने आने पर दरभंगा जिला में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। जाँच में पाए गये 19 पोजिटिव मरीजों में से 13 सदर दरभंगा अंचल एवं 6 किरतपुर अंचल के हैं ।
इस प्रकार दरभंगा में कोरोना बीमारी से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। वहीं जिला में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 39 रह गई है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के स्वस्थ्य होने का रेट जिला में अच्छा देखा जा रहा है। बताया है कि डी.एम.सी.एच.में कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए किसी को भी घबराने की कतई जरूरत नही है। सभी लोगो को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए।

लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेसिंग नियम का सभी लोग पालन करें।कहा है कि लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेसिंग नियम का अच्छे से पालन करने पर ही कोरोना को हराया जा सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !