Breaking News

माता-पिता को खो चुके मासूम कृष्ण कुमार चौधरी को अजय किशोर ने की आर्थिक मदद, प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक के खर्च का भी लिया जिम्मा

दरभंगा : लाॕकडाउन के दौरान दिल्ली से गांव आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में अनाथ हुए दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के मकरमपुर निवासी रमेश चौधरी के पौत्र कृष्ण कुमार चौधरी को मदद के लिए क्षेत्र के लोगों का हाथ उठने लगा है.

शुक्रवार को एसएनडी विजन सिवल सर्विस सेंटर फाउंडेशन के निदेशक सह दरभंगा के प्रथम सांसद श्री नारायण दास के पौत्र अजय किशोर ने उनके घर पहुंच अनाथ हो चुके कृष्ण कुमार के जीवन यापन के लिए 1 लाख 09 हजार रुपए का

सहायता प्रदान करते हुए इस बालक की प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ने में होने वाली खर्च का जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य राम कुमार झा, ग्रामीण विद्यानंद झा, कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार झा आदि मौजूद थे. बता दें कि अजय सर को ग्रामीणो से पता चला कि अब तक सिर्फ कुछ लोगो ने ही मदद का हाथ बढ़ाया है . अधिकतर राजनेताओं ने सिर्फ आश्वासन की झड़ी लगायी है. बिहार सरकार की तरफ से भी कोई मदद नही मिली. कागज से सम्बंधित करवाई मे भी परेशानी हो रही है . उन्होने तुरंत बेनीपुर के अंचल अधिकारी से बात कर समस्या का निदान कर दिया. अंचल अधिकारी पंकज कुमार झा की त्वरित करवाई के अजय सर ने उन्हे ढेर सारा शुभाशीष दिया,और बताया कि एक शिक्षक की यही गुरूदक्षिणा होती है.

विदित हो कि 16 मई को दिल्ली से ऑटो से घर आने के क्रम में हुए सड़क हादसे में इनके पिता अशोक चौधरी एवं माता छोटी देवी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो जाने से उनके एकमात्र संतान कृष्ण कुमार अनाथ हो चुका है. 7 साल के अबोध को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है उनके माता पिता अब उनसे नही मिल पायेंगे. वे लोगो से कह रहे है की वे लोग अस्पताल में हैं.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …