लखनऊ (राम किशोर रावत) : कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन में पहले दिन से ही जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद के लिये बाल चौपाल द्वारा निरंतर जारी आनंद भोग मुहिम के संयोजक पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय द्वारा दिव्यांग जनों की सहायता के लिये ” दिव्यांग सेवा ” हेल्पलाइन की शुरुआत की गई ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया कि इसके जरिये जरूरतमंद दिव्यांगों के घर पर भोजन और राशन पहुँचाया जायेगा , इस सुविधा के लिये हेल्पलाइन नंबर 9918317707 जारी किया गया है ।
हेल्पलाइन का शुभारंभ करते हुए सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय ने समाज सेविका बीना पाण्डेय , कैलाश नाथ तिवारी , अमिता तिवारी , पिऊ घोष , विप्लव घोष , अभिषेक , आनन्द कृष्ण मिश्रा के सहयोग से बंगला बाजार , रेल नगर , आशियाना और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में 30 दिव्यांगों को बिस्किट , चिप्स, फल , मास्क , गमछा और सेनेटाइजर के साथ 15 दिन का राशन बाँटा ।

मुहिम संयोजक अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया कि कोरोना के महासंकट के चलते लॉकडाउन के दौर में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए संभवतः ये देश की पहली हेल्पलाइन है। इसके जरिए जरूरतमंद और असहाय दिव्यांगजनों के घर पर भोजन और राशन पहुंचाया जाएगा। इस सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, लॉकडाउन के चलते दिव्यांगजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो समय की रोटी का संकट भी है। इसको देखते हुए बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम ने पहल कर हजारों दिव्यांगों की मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। पहले ही दिन काफी संख्या में दिव्यांगजनों को इसका लाभ मिला। दिव्यांग जनों ने बाल चौपाल आंनद भोग की इस विशेष मुहिम को बेहद सराहा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !