Breaking News

झंझारपुर पब्लिक स्कूल की बड़ी पहल, कोरोना संकट में सभी बच्चों का 3 माह का स्कूल फीस किया माफ

डेस्क : मधुबनी जिले के झंझारपुर में सरबसीमा नरुआर स्थित झंझारपुर पब्लिक स्कूल द्वारा कोरोना संकट की इस घड़ी में बड़ी पहल करते हुए अपने विद्यालय के सभी बच्चों की 3 माह की फीस माफ कर दी गई है। यह जानकारी झंझारपुर पब्लिक स्कूल की सचिव माला कुमारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने व कोरोना आपदा को लेकर अप्रैल,मई और जून का बच्चों की फीस माफ करना अभिभावकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चहुंओर स्कूल प्रशासन के इस निर्णय की तारीफ हो रही है।

सभी अभिभावक तहे दिल से स्कूल प्रबंधन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ अभिभावकों की आर्थिक स्थिति का भी पूरा खयाल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

साथ ही अन्य स्कूलों को भी पढ़ाई को व्यापार नहीं बनाकर इनसे प्रेरणा लेकर स्कूल फीस के मामले में उचित निर्णय लेना चाहिए ताकि वैश्विक आपदा की इस घड़ी में बच्चों के अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम हो सके और स्कूल खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई भी बाधित न हो।

साथ ही साथ जिन अभिभावकों को द्वारा स्कूल द्वारा निशुल्क घोषित माह का फीस पूर्व में जमा किया गया है उन अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय में वर्ग संचालन शुरू करने वाले माह में समायोजित करने का भरोसा दिलाया है। इतना ही नहीं स्कूल खुलने के बाद नये सत्र में नई बुक सेट के मूल्यों में 5% की सहायता सभी बच्चों को दी जाएगी।

झंझारपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक ओमप्रकाश ने अभिभावकों से कहा कि परेशान न हों हम आपके साथ हैं I स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए डिजिटल क्लास में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …