डेस्क : बिहार में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3200 के पार हो गई है. शुक्रवार को 107 नये मरीज मिलने के साथ ही ये संख्या 3292 हो गई. वहीं सुबह सुबह दरभंगा में 17 नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं. दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने बताया है कि जिले में मिले 17 नए मरीजों में जिले के वरीय अधिकारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बिहार स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन हफ्तों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर(Migrant labor) हैं और इस वजह से संख्या एक हफ्ते में ही दोगुनी से भी अधिक बढ़ गई है.
राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1050 हो गयी है.

लेकिन गुरुवार तक जो संक्रमित बिहार लौटे हैं उनमें महाराष्ट्र से आने वाले 520 प्रवासी संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, दिल्ली से आने वाले 477 प्रवासियों में कोरोना मिला है. गुजरात से आने वाले 313, हरियाणा से आने वाले 196 और राजस्थान से लौटे 111 प्रवासी पॉजिटिव पाये गये हैं. शेष 551 संक्रमित प्रवासी अन्य राज्यों से लौटे हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !