Breaking News

कोरोना महामारी में मुसीबत न बनें माहवारी, पुलिस दंपति ने गरीब महिलाओं व बालिकाओं को बाँटे सेनेटरी पैड

लखनऊ (राम किशोर रावत) : विश्व माहवारी दिवस पर बाल चौपाल द्वारा कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन में आर्थिक मंदी की मार झेल रही 500 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने आज से शुरू की गई ” चुप्पी तोड़ो हेल्प मी ” मुहिम के तहत सरोजनी नगर , इंदिरानगर , बंगला बाजार , आशियाना सहित शहर के कई क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों में घर – घर जा कर मुफ्त सेनेटरी पैड , सत्तू , फल और राशन बाँटा और सीधा संवाद करके उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस मुहिम के संयोजक पुलिस दंपति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में फैली मासिक धर्म सम्बंधित गलत अवधारणा को दूर करना और महिलाओं व किशरियों को महावारी प्रबंधन संबंधी जानकारी देना है , कोरोना महामारी के संकट से सभी जूझ रहे हैं ऐसे में इतने लंबे समय से लॉक डाउन में जरूरत की वस्तएं भी मुश्किल से मिल पा रही हैं । इन्हीं में महिलाओं हेतु सेनेटरी पैड भी कई जगह उपलब्ध नहीं हो पा रहे , वहीं दूसरी ओर काम धन्धा बन्द होने की वजह से तंगहाली में जिंदगी गुजार रही महिलाओं के पास सेनेटरी पैड खरीदने के पैसे तक नहीं हैं , ऐसे में महावारी के दौरान स्वच्छता बनाये रखना उनके लिये एक चुनौती है ।

महिलाओं व किशोरियों को स्वच्छता से कोई समझौता न करना पड़े , इस बात की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस दम्पति सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने लॉक डाउन के पहले दिन से ही ” चुप्पी तोड़ो – हेल्प मी ” नाम से एक मुहिम की शुरुआत की । इसके तहत गरीब , असहाय , दिव्यांग , जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों को जिन्हें पैड नहीं मिल पा रहा है व उनके पास और कोई विकल्प भी मौजूद नहीं है , उनको मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाना शुरू किया गया ।

इस मुहिम के तहत अभी तक 2000 से अधिक महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरण किया जा चुका है जोकि निरन्तर जारी है । सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने बताया कि इसके लिये चुप्पी तोड़ो हेल्प मी हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नम्बर 9918317707 पर मैसेज करके संपर्क किया जा सकता है। अभियान से जुड़ी महिला चिकित्सकों और समाज सेविकाओं के सहयोग से एनीमिया , व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जैसे मुद्दों पर सीधा संवाद करके महिलाओं को जागरूक किया जाता है ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …