डेस्क : दरभंगा में एक कोरोना पोजिटिव मरीज पाये गये हैं । उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखकर उनकी प्रोपर चिकित्सा की जा रही है। उनके सम्पर्क में आये लोगों की भी पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया गया है। उनके सैपंल की भी जांच की जायेगी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मालूम हो कि 22 अप्रैल 2020 को 10ः30 बजे रात्रि में एक व्यक्ति शोभन गांव आया। प्राप्त सूचनानुसार वह व्यक्ति दिल्ली से 21 अप्रैल की रात्रि में एम्बुलेंस से चला था। वह व्यक्ति संत परमानंद अस्पताल, तीस हजारी कोर्ट, नई दिल्ली में ईलाज करा रहा था। वहां उसकी पत्नी एवं उसके चाचा-चाची साथ थे। ये सभी लोग एम्बुलेंस से शोभन, दरभंगा आये। 22 अप्रैल के रात्रि में शोभन गांव स्थित घर में रहे। पुनः 23 अप्रैल 2020 को दरभंगा नगर के वार्ड नम्बर – 20, मीर शिकार टोला, मोहल्ला – भगवानदास स्थित घर पर रिक्शा से आया और वहां पूरा दिन रात रहा। 24 अप्रैल को उसे डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में भर्त्ती कराया गया था, जहां उससे सैंपल ली गई।

27 अप्रैल 2020 को 04 बजे उक्त मरीज के कोरोना पोजिटिव की पुष्टि हुई है। उक्त मरीज के कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि होते ही जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक आपातकालीन बैठक की गई।
कोरोना के उक्त मरीज के दोनों निवास स्थल क्षेत्र को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमें शोभन गांव में एवं 20 टीमें शिकार टोला में कल से सभी घरों में जा-जाकर स्क्रीनिंग करेगी। दरभंगा नगर एवं शोभन गांव में माइकिंग कराई जा रही है कि लोग अपने-अपने घर में ही रहें। आवश्यक कार्यवंश घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं ग्लब्स का अवश्य उपयोग करें।

डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलेवासियों से कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में प्रशासन को सहयोग करने की अपील किया गया है।
इस बैठक में डी.एम. डॉ. त्यागराजन एस.एम./एस.एस.पी. बाबू राम सहित नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, सहायक समाहर्त्ता विनोद दूहन, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, अधीक्षक, डी.एम.सी.एच., सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी, डी.एम.सी.एच. आइसोलेशन वार्ड रजीव रंजन प्रभाकर आदि उपस्थित थे। जिलाधिकारी
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !