मधुबनी : झंझारपुर के पिपरौलिया गांव के एक स्कूल में क्वारंटाइन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही मधुबनी जिले में कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गये हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक मधुबनी जिला में एक महिला सिपाही समेत पांच लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला सिपाही की ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस लाइन में दूसरी जगहों से ड्युटी कर आए 60 सिपाहियों को क्वारंटाइन किया गया था। इसमें से 17 जवानों के सैंपल लिए गए थे। इसमें महिला जवान का सैंपल पॉजिटिव निकला। वहीं मधेपुर के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मुंबई से लौटा था। इसके बाद उसे मधेपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। उसके भी ट्रैवल हिस्ट्री को देखा जा रहा है।

वहीं झंझारपुर के पिपरौलिया गांव के एक स्कूल में क्वारंटाइन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ये लोग बाहर से आए थे। इसके बाद क्वारंटाइन कर सैंपल लिया गया था। कलुआही प्रखंड के नरार गांव की एक वृद्ध महिला (65) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह बीमार रहती थी। वह बेटा के साथ दिल्ली से इलाज कराकर निजी वाहन से आई थी। अब इसकी जांच की जा रही है दिल्ली से आने के बाद महिला किन-किन लोगों के संपर्क में थी। यह भी कहा जा रहा है कि वह घर पर ही रह रही थीं। इस कारण यह पूरा परिवार जांच के दायरे में आ गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !