पटना (संजय कुमार मुनचुन) : राजधानी पटना रेड जोन में तब्दील होते जा रहा है। कई इलाके हॉटस्पॉट में आ गए हैं। कई इलाकों को सील कर कंटेनमेंट में बदल दिया गया है ।कोविड-19 करोना मैं 26 अप्रैल की शाम तक पूरे बिहार में कुल 274 पॉजिटिव के सामने आए थे। जिसमें जहानाबाद में 1 अरवल में 3 रोहतास में 6 इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं और गोपालगंज में 5 लोग शामिल है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पटना का वीआईपी इलाका बेली रोड आशियाना मोड़ से जगदेव पथ तक पूरी तरह सील कर दिया गया है। पूरे पटना में लॉक डाउन की निगरानी ड्रोन से की जा रही है । खाजपुरा ,पटेल नगर डाक बंगला पूरी तरह सील कर दिया गया है ।

रूपसपुर फुलवारी शरीफ प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिए गए हैं। पटेल नगर कंटेनमेंट जोन में बदल गया है। आईजीआईएमएस का गैस्ट्रो वार्ड सील हो गया है। खाजपुरा मसौढ़ी में 90 लोगों को करोनटाइन में रखा गया है ।फुलवारी शरीफ थाना के 1 महिला सिपाही को भी करोनटाइन किया गया है।

राजधानी पटना का हृदय स्थल कहा जाने वाला डाक बंगला चौक कॅरोना की चपेट में है। डाकबंगला चौक पूरी तरह सील कर दिया गया है। सोमवार को कोई डाक बंगला इलाके कई बैंक भी सील होने की उम्मीद है । एक बैंक कर्मी द्वारा ही डाकबंगला से पटेल नगर तक कोरोना वायरस फैलाया गया है। डाक बांग्ला चौक के पूरे इलाके में आने जाने वाले वाहनों दुकानों और मकानों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !