Breaking News

पीडीएस डीलर का सदर एसडीओ ने किया अनुज्ञप्ति रद्द, सिंहवाड़ा के अरई बिरदीपुर का मामला

दरभंगा : जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ द्वारा अरई बिरदीपुर, सिंहवाड़ा के पी.डी.एस. डीलर विनोद पासवान की अनुग्यप्ति रद्द कर दी गयी है।

उक्त पी.डी.एस. डीलर द्वारा पी.एच.एच. एवं अंत्यादेय योजना के लाभार्थियों के बीच माह अप्रैल का नियमित समूल्य खाद्यान्न एवं एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न के वितरण में निर्धारित मात्रा से कम वजन देने पर कार्रवाई की गयी हैं। इस डीलर द्वारा निर्धारित से कम मात्रा में राशन का वितरण किया जा रहा था।


जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा से इसकी जांच कराई गई थी। जाँच में आरोप सही पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर को उक्त डीलर की अनुज्ञप्ति तत्काल रद्द करने का निदेश दिया गया । सदर एसडीओ द्वारा बताया गया कि आरोपित डीलर की अनुग्यप्ति रद्द कऱ दी गयी है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …