संजय कुमार मुनचुन : स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पांचवीं सूची जारी की है . पांचवीं सूची में 19 नये पॉजिटिव मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. 5वीं सूची में रोहतास 16 नवादा,दरभंगा और पूर्णिया में एक-एक पॉजिटिव मरीज शामिल हुए हैं.

राजधानी पटना में पांच और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है. इसके साथ ही पटना के चार नए इलाके में कोरोना ने दस्तक दे दी है. इन पांच केस में एक फुलवारी शरीफ,एक बीपीएससी बेली रोड पटना, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी,और मछली गली राजा बाजार के 2 मरीज शामिल हैं.
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पांचवीं सूची जारी की है .

पांचवीं सूची में 19 नये पॉजिटिव मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है.

5वीं सूची में रोहतास 16 नवादा,दरभंगा और पूर्णिया में एक-एक पॉजिटिव मरीज शामिल हुए हैं जबकि चौथी सूची में पटना के 5 पॉजीटिव मरीज मिले हैं. इनमें से चार पुरुष और एक महिला हैं . इन पांच केस में एक फुलवारी शरीफ, एक बीपीएससी बेली रोड पटना, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी,और मछली गली राजा बाजार के 2 मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही आज बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 345 पर पहुंच गई है.

बता दें कि आज स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की 5 सूची जारी की है. पहली सूची में 13, दूसरी सूची में 17, तीसरी सूची में 14, चौथी सूची में 5 और पांचवीं सूची में 19 पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है. इस तरह से सोमवार को अब तक 68 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. बिहार में कोरोना केस की संख्या बढ़कर 345 पर पहुंच गई है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !