दरभंगा : मनीगाछी के चनौर एवं राजे पंचायत स्थित क्वारंटाइन सेंटरों में आवासित लोगों को समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने की शिकायत पर चनौर में प्रतिनियुक्त शिक्षक विश्वनाथ सिंह एवं राजे में प्रतिनियुक्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद तथा राम टहल सिंह के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस संबंध में बीईओ रामचंद्र प्रसाद विमल ने बताया कि इन सेंटरों में आवासित लोगों की व्यवस्था की जिम्मेदारी उक्त शिक्षकों को दी गई थी। पी एच सी डॉक्टरों के द्वारा सेंटरों पर रह रहे लोगों की प्रतिदिन होने वाली स्वास्थ्य जांच में ये शिक्षक अनुपस्थित पाए गए एवं आवासित लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के अभाव की लिखित शिकायत की गई है। मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इनके वेतन पर रोक लगा दी गई है।

दूसरी तरफ़ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों ने अपने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन की अवधि में विद्यालय बंद होने की स्थिति में ये लोग बीईओ कार्यालय में अपना योगदान दे रहे हैं।
इस संंबंध में बीईओ रामचंद्र प्रसाद विमल ने बताया कि प्रखंड में कुल 515 नियोजित शिक्षकों में 367 हड़ताल पर थे। इनमें 180 शिक्षक काम पर लौट गए हैं और उन्होंने अपना योगदान बीईओ कार्यालय में दे दिया है। अब 187 शिक्षक हड़ताल पर रह गए हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !